🛠️ Data Digest Tools — Free Online Tools
Explore Tools →
🇮🇳 CENSUS 2027 • FIELD GUIDE

Jangadna 2027: Jhuggi-Jhopdi और फुटपाथ वालों की गिनती कैसे करें?

Census Night Rules + Step-by-Step Guide प्रगणक के लिए

जनगणना 2027 में सबसे मुश्किल काम है झुग्गी झोपड़ी, बेघर और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों की गिनती। ये लोग एक जगह टिकते नहीं हैं, तो प्रगणक को सबसे ज्यादा दिक्कत यहीं आती है।

अगर एक भी व्यक्ति छूट गया तो भारत की जनसंख्या का सही आंकड़ा नहीं आएगा। तो चलिए पूरा नियम समझते हैं कि Census 2027 में इनकी गिनती कैसे करनी है।

Jhuggi-Jhopdi और फुटपाथ पर रहने वालों की Census 2027 में गिनती कैसे करें
📢 Census 2027 की ऐसी जानकारी सबसे पहले पाएं
The Data Digest को Follow करें और अपने साथियों तक जानकारी पहुंचाएं।

1. जनगणना में 3 तरह के लोग गिने जाते हैं

Census 2027 में लोगों को 3 कैटेगरी में बांटा गया है:

① सामान्य / Normal: जो घरों में रहते हैं – 99% लोग
② संस्थागत / Institutional: जो हॉस्टल, जेल, आश्रम, अस्पताल में रहते हैं
③ बेघर / Houseless: जिनके पास कोई घर नहीं है – झुग्गी, फुटपाथ, पुल के नीचे, रेलवे स्टेशन
💡 याद रखें: झुग्गी झोपड़ी वाले ‘Houseless’ में नहीं आएंगे अगर उनकी झोपड़ी 6 महीने से ज्यादा एक ही जगह पर है। उनको ‘Normal Household’ में गिनेंगे।

2. झुग्गी झोपड़ी की गिनती कैसे करें? Step-by-Step

नियम: अगर झोपड़ी टीन, तिरपाल, प्लास्टिक की है पर 6 महीने से एक ही जगह पर है और परिवार रह रहा है, तो वो मकान माना जाएगा।

🔹 स्टेप 1: भवन नंबर दें
हर झोपड़ी को भी नंबर देना है। दीवार न हो तो खंभे या गेट पर चॉक से लिखें। अगर नंबर लिखना मुमकिन न हो तो Remarks में लिखें – नंबर लिखने की जगह नहीं।
🔹 स्टेप 2: Census House का प्रकार
App में भवन का प्रकार में सेलेक्ट करें: Jhuggi/Jhopdi या Temporary Structure
🔹 स्टेप 3: Household की गिनती
एक झोपड़ी में जितने परिवार अलग चूल्हा जलाते हैं, उतने Household गिनें। भवन निर्धारण वाले नियम यहाँ भी लागू होंगे।
🔹 स्टेप 4: फोटो लें
Jangadna 2027 App में झोपड़ी की फोटो खींचना जरूरी है। GPS location auto save हो जाएगी।

3. फुटपाथ / बेघर लोगों की गिनती – रात वाली गिनती

जो लोग पुल के नीचे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर के बाहर सोते हैं – उनकी गिनती ‘Houseless Census’ में होती है।

🌙 सबसे जरूरी नियम: Census Night
बेघर लोगों की गिनती सिर्फ 1 रात को होती है। ये रात Census Night कहलाती है। 2027 में ये तारीख 28 फरवरी 2027 की रात होगी। 9 PM से 6 AM तक।

गिनती कैसे होगी?

  1. टीम बनेगी: 1 प्रगणक + 1 पुलिस वाला + 1 नगर निगम का आदमी
  2. इलाका बांटेंगे: सुपरवाइजर पहले से लिस्ट देगा कि किसको कहाँ जाना है
  3. रात में निकलेंगे: जो जहाँ सोता मिले, वहीं गिनेंगे। जगाना नहीं है, सिर्फ गिनना है
  4. फॉर्म भरेंगे: Houseless Household Schedule अलग से भरना होता है
  5. डबल गिनती नहीं: अगर कोई दिन में दिखा पर रात में नहीं मिला, तो नहीं गिनेंगे

4. गिनती करते समय इन बातों का ध्यान रखें

स्थिति कैसे गिनें
6 महीने से एक जगह झोपड़ी Normal Household, भवन = Jhuggi
आज ही बनी नई झोपड़ी अगर परिवार रह रहा है तो Normal, वरना छोड़ दें
पुल के नीचे सोने वाला Houseless, सिर्फ Census Night को
रेलवे स्टेशन पर कुली अगर रात में वहीं सोता है तो Houseless
मंदिर में साधु Institutional, मंदिर वाले schedule में
रिक्शा में सोने वाला Houseless, स्थान = Rickshaw

झुग्गी-झोपड़ी और बेघर लोगों की गिनती में तकनीकी समस्याएं

HLO मोबाइल ऐप (HLO Mobile App) के जरिए झुग्गी बस्तियों और बेघर लोगों का डेटा फीड करते समय प्रगणकों को कुछ विशेष तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है:

📍 GPS Accuracy और जियो-फेंसिंग एरर: झुग्गी बस्तियों में मकान बहुत पास-पास होते हैं, जिससे ऐप में कभी-कभी GPS लोकेशन एरर दिखाता है। समाधान के लिए झोपड़ी के बाहर खुले स्थान पर आकर 10 सेकंड रुकें ताकि GPS Accuracy 5-10 मीटर के दायरे में आ जाए, फिर फोटो सबमिट करें।
🪪 आधार कार्ड या पहचान पत्र न होने पर क्या करें? बेघर या फुटपाथ पर रहने वाले कई लोगों के पास आधार कार्ड या कोई वैध दस्तावेज नहीं होता है। नियमों के अनुसार, जनगणना में किसी भी व्यक्ति का दस्तावेज देखना अनिवार्य नहीं है। यदि उनके पास कोई आईडी नहीं है, तो भी उनके द्वारा बताए गए नाम, उम्र और लिंग के आधार पर ही ‘Houseless Schedule’ में प्रविष्टि पूरी करें।
👤 परिवार के मुख्य सदस्य की अनुपस्थिति: यदि झुग्गी में मुख्य व्यक्ति काम पर गया है, तो घर में मौजूद किसी भी वयस्क सदस्य से जानकारी लेकर फॉर्म भरा जा सकता है। Remarks कॉलम में अवश्य लिखें कि जानकारी किस सदस्य से ली गई है।

🌙 Census Night (28 फरवरी) के लिए विशेष प्रशासनिक तैयारी

सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स नियम: चूंकि बेघर लोगों की रात वाली गिनती रात 9:00 बजे से सुबह 6:00 के बीच ही होनी है, इसलिए सुरक्षा कारणों से मोबाइल ऐप में ‘नाइट मोड’ और ऑफलाइन सिंक की सुविधा दी गई है। रात में नेटवर्क न होने पर भी सारा डेटा फोन में लोकल सेव रहेगा, जिसे सुबह नेटवर्क क्षेत्र में आने पर सर्वर पर अपलोड किया जा सकता है।

📊 Source: Census India 2011 Manual, HLO Mobile App Guidelines, Registrar General of India

5. प्रगणक के लिए 4 जरूरी टिप्स

01. डरें नहीं: पुलिस साथ रहेगी Census Night को। अकेले नहीं जाना है
02. सुपरवाइजर से पूछें: डाउट हो तो तुरंत फोन करें। गलत गिनती से आपकी नौकरी पर आ सकती है
03. फोटो जरूरी: App में फोटो न आए तो Remarks में कारण लिखें
04. नजरी नक्शा बनाएं: झुग्गी बस्ती का नजरी नक्शा पहले बना लें ताकि कोई लाइन न छूटे

निष्कर्ष

झुग्गी झोपड़ी और बेघर लोगों की गिनती जनगणना का सबसे संवेदनशील काम है। इसी से पता चलता है कि देश में कितने लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। इसी डेटा से सरकार मकान, राशन, शौचालय की योजना बनाती है।

“1 व्यक्ति छूटा = 1 परिवार योजना से वंचित”
जनगणना राष्ट्र का काम है, हम सबकी जिम्मेदारी है।
📢 यह जानकारी प्रगणकों के लिए बहुत जरूरी है

इसे अपने Census 2027 groups और साथियों में जरूर शेयर करें।

📲 WhatsApp पर Share करें 💬 WhatsApp Channel Join करें ✈️ Telegram Join करें

❓ Census 2027: Jhuggi-Jhopdi और Houseless Census FAQs

Census 2027 में झुग्गी झोपड़ी वालों की गिनती कैसे होगी?

अगर झोपड़ी 6 महीने से ज्यादा एक ही जगह पर है और परिवार रह रहा है, तो उसे Normal Household के रूप में गिना जाएगा।

Houseless Census क्या होता है?

फुटपाथ, पुल के नीचे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर रहने वाले बेघर लोगों की विशेष Census Night enumeration को Houseless Census कहा जाता है।

Census Night 2027 कब होगी?

2027 में Houseless population की रात वाली गिनती 28 फरवरी 2027 की रात बताई गई है।

क्या बेघर लोगों की गिनती दिन में भी होगी?

Houseless population के लिए विशेष enumeration Census Night पर की जाती है।

क्या Aadhaar या पहचान पत्र जरूरी है?

जनगणना में व्यक्ति का पहचान दस्तावेज दिखाना अनिवार्य नहीं है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर enumeration की जाती है।

📚 Official / Reference Sources

Census of India — Official Portal
🌐 Census India Official Website

Census 2027 Houselisting & Housing Census Questionnaire
📄 Official 2027 Questionnaire देखें

🇮🇳 एक नजर में याद रखें
झुग्गी/झोपड़ी की स्थिति को सही तरीके से पहचानें।
Houseless लोगों के लिए Census Night का विशेष ध्यान रखें।
और हर स्थिति में official Census instructions को प्राथमिकता दें।
Published: 4 May 2026   |   Last Updated: 13 August 2026

Leave a Comment