🛠️ Data Digest Tools — Free Online Tools
Explore Tools →

UPSSSC PET Notification 2026 Out:आवेदन शुरू; जानें 3 साल की वैलिडिटी, OTR नियम और Syllabus की पूरी जानकारी

Latest Update: 2-AUG-2026 By: Data Digest
UPSSSC PET 2026 Notification Out Apply Online 03 August to 01 September 3 Year Validity

UPSSSC PET Notification 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test – PET 2026) का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के तहत यूपी सरकार के समूह ‘ग’ (Group C) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. साबत (Dr. S. N. Sabat) की अनुमति के बाद इस भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी गई है। यदि आप उत्तर प्रदेश में लेखपाल (Lekhpal), वीडियो (VDO), जूनियर असिस्टेंट (Junior Assistant) जैसी सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए अनिवार्य है। इस बार के पीईटी नोटिफिकेशन में कुछ बड़े और ऐतिहासिक बदलाव किए गए हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है।

🚨 Important Alert: ऑनलाइन आवेदन 03 अगस्त 2026 से शुरू। स्कोर कार्ड अब 3 साल तक मान्य।

⚡ Quick Update: UPSSSC PET Notification 2026

  • Form Start: 03 अगस्त 2026, Last Date: 01 सितंबर 2026
  • Biggest Change: PET Score Card अब 3 साल तक मान्य – पहले सिर्फ 1 साल था
  • Eligibility: Minimum 10th Pass | Age: 18-40 Years
  • Fee: General/OBC ₹185, SC/ST ₹95, PH ₹25
  • Exam Pattern: 100 Questions, 100 Marks, 0.25 Negative
  • Correction: फॉर्म में सुधार 08 सितंबर 2026 तक संभव

Apply Link Active: 03 Aug 2026 se

📅 UPSSSC PET 2026 Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार मुख्य तारीखें निम्नलिखित हैं:

EventDate
विज्ञापन जारी होने की तिथि01 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा प्रारंभ03 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि01 सितंबर 2026
शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि08 सितंबर 2026

🛑 इस बार के 5 सबसे बड़े बदलाव और मुख्य बातें

  1. 3 साल तक मान्य होगा स्कोर कार्ड: इस बार पीईटी-2026 का स्कोर कार्ड परिणाम जारी होने की तारीख से तीन साल (3 Years) के लिए मान्य होगा। पहले यह सिर्फ 1 वर्ष के लिए ही वैध होता था। इससे युवाओं का समय और पैसा दोनों बचेगा।
  2. आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य: आयोग ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए सभी अभ्यर्थियों के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है।
  3. ग्रेड पे दायरा: इस परीक्षा के माध्यम से ग्रेड पे 1900 से लेकर 4600 से कम तक के पदों पर मुख्य परीक्षाओं (Mains Exams) के लिए शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  4. आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: ध्यान दें, फॉर्म में कोई भी सुधार जैसे नाम, श्रेणी, जेंडर केवल 08 सितंबर 2026 तक ही संभव है। इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।
  5. सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग आधार: आयोग ने साफ किया है कि मात्र PET में शामिल होने या स्कोर कार्ड प्राप्त करने से किसी सरकारी पद पर नौकरी का दावा स्वीकार नहीं होगा, इसके बाद संबंधित पद की मुख्य परीक्षा पास करनी होगी।

🎓 पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

1. शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम हाईस्कूल (10वीं कक्षा) पास होना अनिवार्य है। यदि आपके पास उच्च शैक्षणिक योग्यता है, तो भी आप इस फॉर्म को भर सकते हैं।

2. आयु सीमा – As on 01 July 2026: न्यूनतम आयु: 18 वर्ष | अधिकतम आयु: 40 वर्ष

*नोट: SC, ST, OBC, PH को सरकारी नियम अनुसार छूट मिलेगी।

💸 आवेदन शुल्क

CategoryFee
General / OBC₹185/-
SC / ST₹95/-
दिव्यांग (PH)₹25/-

शुल्क का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम (Credit/Debit Card, Net Banking, या UPI) से किया जा सकता है.

🔑 वन टाइम रजिस्ट्रेशन के कड़े नियम

Step 1: PET-2026 फॉर्म भरने के लिए One Time Registration अनिवार्य है।

Step 2: OTR के बाद ही PET का मुख्य आवेदन खुलेगा।

Step 3: यदि OTR प्रोफाइल में गलती है, तो PET-2026 के पंजीकरण से पहले ही सुधारें। बाद में डेटा Auto-sync हो जाएगा।

जरूरी दस्तावेज: OTR प्रमाणीकरण के समय अपना आधार कार्ड नंबर, हाईस्कूल रोल नंबर और एक वैध मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पास रखना अनिवार्य है।

📝 UPSSSC PET 2026 Exam Pattern & Syllabus Overview

  • Mode: Offline
  • Questions: 100 MCQ, 100 Marks
  • Duration: 2 घंटे (120 मिनट)
  • Negative Marking: 0.25 (1/4 अंक) यानी प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।

विषयवार अंक वितरण

विषयअंक
ग्राफ एवं तालिका की व्याख्या और विश्लेषण20
सामान्य जागरूकता20
सामान्य हिंदी एवं अपठित गद्यांश15
भारतीय इतिहास एवं राष्ट्रीय आंदोलन10
भूगोल5
भारतीय अर्थव्यवस्था5
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन5
सामान्य विज्ञान5
प्रारम्भिक अंकगणित5
तर्क एवं तर्कशक्ति5
सामान्य अंग्रेजी5
कुल100

💻 UPSSSC PET 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step by Step

Step 1: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक UPSSSC Official Website पर विजिट करें।

Step 2: यदि OTR नहीं किया है, तो ‘OTR Registration’ लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

Step 3: OTR नंबर मिलने के बाद PET 2026 Apply Online लिंक पर Login करें।

Step 4: बेसिक जानकारी Auto-fill होगी। बाकी शैक्षणिक विवरण भरें।

Step 5: Photo और Signature Upload करें।

Step 6: Category अनुसार Fee Pay करें।

Step 7: Final Submit करें और Confirmation Page का Printout निकाल लें।

Direct Link NameSource URL
Official WebsiteVisit UPSSSC Portal
OTR Registration LinkApply For OTR Here
Download Notification PDFClick to Download

📲 लेटेस्ट अपडेट के लिए अभी जुड़ें

❓ FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. UPSSSC PET 2026 का स्कोर कार्ड कितने सालों के लिए मान्य होगा?

Ans: इस बार आयोग ने स्कोर कार्ड की वैधता को बढ़ाकर 3 साल कर दिया है। पहले यह सिर्फ 1 साल था।

Q2. पीईटी 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

Ans: 10वीं पास

Q3. क्या फॉर्म भरने के बाद Correction किया जा सकता है?

Ans: हां, 08 सितंबर 2026 तक मुख्य फॉर्म में भी संशोधन संभव है।

Q4. क्या परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है?

Ans: हां, 1/4 निगेटिव मार्किंग है। हर 4 गलत पर 1 सही का अंक कटेगा।

Q5. OTR के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

Ans: आधार कार्ड नंबर, हाईस्कूल रोल नंबर, वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।

⚠️ Disclaimer

यह जानकारी केवल अभ्यर्थियों की सहायता के लिए है। आवेदन से पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन अवश्य पढ़ें। किसी भी तकनीकी त्रुटि के लिए यह पोर्टल ज़िम्मेदार नहीं होगा।

Leave a Comment